
एक भाई की मौके पर ही मौत जबकि दुसरा बुरी तरह से घायल

मशरक (सारण)। महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा पेट्रोल पंप के पास बुधवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार दो भाईयों को कुचल दिया जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक भाई घायलावस्था में इलाज के लिए मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया। मृतक की थाना क्षेत्र के डुमरसन गांव निवासी मदन साह का एक पुत्र तिजू कुमार और बुरी तरह से घायल दुसरा भाई की पहचान निरंजन कुमार है। मामले में घटना की सूचना मिलते ही परिजनों द्वारा घटनास्थल पर पहुंच मृतक को देख चिख पुकार मच गयी मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पहुच शव को अपने कब्जे में ले लिया और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया। घटना के बारे में डुमरसन पंचायत के भूतपूर्व मुखिया बच्चा लाल साह ने बताया कि दोनों भाई मोटरसाइकिल पर सवार होकर दवा खरीदने मशरक आ रहें थें कि मशरक की तरफ से जा रहा अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क पर अपनी साइड छोड़कर दुसरी तरफ मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। वही मामले में थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।




Recent Comments