
छपरा/परसा। परसा प्रखंड के परसौना निवासी रविन्द्र कुमार पिता भुटेली शर्मा जिनका परसा जाने के क्रम में साहो सराय के नजदीक बाइक का एक्सीडेंट हो जाने के कारण उसकी मौत हो गई ।पीड़ित परिवार के परिजन से मिलने पहुँचे मंडल अध्यक्ष रामानंद सिंह पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह ने फोन पर परिजन को सांसद राजीव प्रताप रुडी जी से बात कराया। सांसद रुडी ने परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर रामजी चौधरी भूपेंद्र शर्मा सचिता शर्मा सहित आदि लोग उपस्थित थे।




Recent Comments