बिजली का करंट लगने से हलवाई की मौत

#परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक देवरिया गांव निवासी गुलाब गिरि का पुत्र वीरेंद्र गिरि (49) बताया जाता है। वह हलवाई का काम करता था। घटना सोमवार की देर रात्रि 12 बजे के करीब की है। बताया जाता है कि वीरेंद्र गिरि पेशे से हलवाई का काम करता था। वह किसी के यहां से शादी समारोह में खाना बनाकर देर रात घर लौट रहा था। घर लौटने के दौरान
साइकिल से देवरिया अंसारी मोड़ के समीप जैसे ही पहुंचा पहले से टूटकर गिरे धारा प्रवाहित एलटी तार के संपर्क में आ गया, इस कारण करंट लगने से उसकी मौत हो गई।