मांझी में शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि भुगतान में अनियमितता को लेकर 04 फरवरी से भूख हड़ताल
मांझी(सारण) प्रखंड में शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि भुगतान में अनियमितता को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर भूख हड़ताल करने की ज्ञापन कौरु-धौरु पंचायत के गुरदा खुर्द गांव निवासी हसनुदिन खां ने बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा है. दिये गये ज्ञापन में कहां गया है एक ही परिवार के कई लोगो के नाम से शौचालय निर्माण की राशि भुगतान कर दी गयी है. वर्ष 2017-18 में कई लाभार्थियों ने शौचालय का निर्माण कराया उनका जियोटैगिंग भी तीन माह पूर्ब हो चुका है लेकिन आज तक उनका भुगतान नहीं हुआ है. एक ही परिवार की कई सदस्यों के नाम से भुगतान की गयी राशि की जांच के अलावा जियोटैगिंग वाले लाभार्थियों का भुगतान दो फरवरी तक अगर नहीं हुआ तो चार फरवरी से प्रखंड मुख्यालय परिसर में भूख हड़ताल प्रारंभ की जायेगी.