माँझी(सारण) माँझी प्रखण्ड के जन प्रतिनिधि भवन में शुक्रवार को मण्डल मध्य भाजपा की संगठन चुनाव हेतु मण्डल के अध्य्क्ष पद के चुनाव हेतु बैठक आहूत की गई जिसमें मध्य मण्डल अध्यक्ष के चुनाव हेतु आवेदन पत्र मण्डल प्रभारी वीरेंद्र पाण्डेय को दिया गया।जिसको जिला से प्रदेश भेजा जाएगा उसके बाद मण्डल की चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।बैठक में तीन लोगों ने आवेदन किया जिसमें मनोज कुमार प्रसाद,उमेश साह, निर्मल पांडेय है।जिसमे भरत मांझी, जयराम गिरी,आशीष मिश्रा, सुभाष भारती, ब्रजेन्द्र शुक्ला, मुकेश भारती शामिल हुए।