पल्स पोलियो अभियान को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली
• डीआईओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रैली को रवाना
• आज से चलेगा पल्स पोलियो अभियान
• छह लाख बच्चों को दी जायेगी पोलिया की खुराक
छपरा। जिले में 15 सितंबर से शुरू होने वाले पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर शहरी आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली को जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. विरेंद्र कुमार चौधरी, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. रंजितेष कुमार, यूनिसेफ के जिला समन्वयक आरती त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सदर सीडीपीओ कार्यालय से निकलकर थाना चौक, नगरपालिका चौक, राजेंद्र सरोवर रोड, बस स्टैंड रोड, दरोगा राय चौक, अस्पताल चौक होते हुए पुन: सीडीपीओ कार्यालय पहुंचकर समाप्त हो गया।रैली के माध्यम से लोगों से अपील किया गया कि 15 सितम्बर से पोलियो अभियान शुरु किया जाएगा। पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से व्यापक तैयारियां की गयी है। आईसीडीएस के अफसरों व कर्मियों की भी मदद ली जा रही है। इस अवसर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में जनसहभागिता को प्राथमिकता दी जाए। इनसे जुड़े विभाग अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए अभियानों को सफल बनाएं। अभियान का प्रमुख उद्देश्य जनमानस को स्वस्थ रखना और स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना है। बीमारियों से बचाव एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हमें घर-घर जाकर आमजन को देनी है।
आज से शुरू होगा पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान:
यूनिसेफ के जिला समन्वयक आरती त्रिपाठी ने कहा कि 15 सितंबर से जिले में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जायेगा। इसको लेकर विभाग की ओर सभी तैयारियों पूरी कर ली गयी है। टीम का गठन कर लिया गया। सभी जगहों पर दवा उपलब्ध करा दी गयी है।
छह लाख बच्चों को दी जायेगी पोलियो की खुराक:
रविवार से पल्स पोलिया अभियान शुरू हो रहा है और 20 सितम्बर तक टीम घर-घर घूम कर 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक देंगी। उसके बाद अभियान की बी टीम घूम-घूम कर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएगी पोलियो की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में केन्द्रित होकर अभियान चलाया जाएगा। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और ईंट भट्टों पर भी पोलियो की दवा पिलाने कि व्यवस्था कि गई है।