मांझी(सारण) । प्रखंड के सहाबल पुर चँवर में एक वहशी गाय के हमले में एक किशोर 30 फुट गहरे कुंए में जा गिरा। कुंए के पानी में डूब रहे किशोर का शोर सुनकर आसपास काम कर रहे मजदूर दौड़े तथा धोती गमछा आदि का रस्सी बनाकर किसी प्रकार किशोर को बाहर निकाला। जख्मी किशोर मंतोष राम बहोरन सिंह के टोला निवासी बहादुर राम का पुत्र बताया जाता है। स्थानीय पीएचसी में उसका इलाज कराया गया।