अमनौर(सारण)।प्रखंड के मनोरपुर झखड़ी पंचायत के मजदूरी नहीं मिलने से नाराज सैकड़ो मनरेगा मजदूरों ने प्रखंड कार्यालय पर मुखिया व मनरेगा सचिव (पीआरएस) के खिलाफ प्रदर्शन किया . प्रदर्शनकारी मरछिया देवी , रीता देवी ,बुधिया देवी ,रेणु देवी ,पार्वती देवी ,आशा देवी , उषा देवी , पानपती देवी , हरेन्द्र महतो ,पलटन महतो ,शिव महतो ,देवपूजन महतो ,जगमोहन महतो , सभा महतो , अमेरिका महतो , गणेश महतो , विधा महतो ,कलिका महतो , हवलदार महतो , गयान्ति देवी , सुशीला देवी , बिगनी देवी , हीरामुनी देवी , फूलमती देवी , रामनाथ महतो व झूलन महतो आदि सहित सैकड़ो मजदूरों ने अपनी शिकायत में बताया कि मुखिया एवं पीआरएस ने हम मनरेगा मजदूरों की मजदूरी नहीं दे रहा है .हम सबों के नाम पर अवैध रूप से विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाकर मजदूरी का पैसा उठाव कर लिया है. पूछने पर जाॅब कार्ड दे दिया वहीं बैंक का खाता अपने पास रख लिया है . हम सभी इसकी शिकायत लेकर अधिकारी के पास जाते है . तो वहां भी कोई कार्रवाई नहीं होती .इसके पूर्व भी कई बार ततकालीन बीडीओ से भी शिकायत की गई पर आजतक इसपर कोई पहल नहीं किया गया.  हाल यह कि हम मजदूर काम करके भी मजदूरी से बंचित है . इधर प्रदर्शन की सूचना पर अमनौर बीडीओ व पीओ मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शन कर रहे लोगों को काफी समझाने की कोशिश किया .वहीं प्रदर्शनकारी  मनरेगा मजदूरी से संबंधित खाते की सूची भी दिखाते हुए इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग करते रहे . बीडीओ ने प्रदर्शनकारियों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए समझाकर शान्त करवाया . बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप ने कहा जांच कमिटी बनाकर जल्द ही संबंधित पंचायत के योजनाओं की जांच कराई जायगी . जांच में दोषी पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायगी .इधर मुखिया सत्येन्द्र राम ने बताया कि आरोप झूठा एवं बेबुनियाद है. राजनीति कारणों से मुझे बदनाम करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं.