मांझी(सारण) : किसानों को सस्ते दर पर गेंहूँ का बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थानीय किसान भवन में लगाये गए शिविर में किसानों ने जमकर हंगामा मचाया। किसानों के हंगामे को देखते हुए पुलिस को बुलाना पड़ा तब जाकर किसान शांत हुए। किसानों का आरोप था कि दस्तखत दो पैकेट के लिए कराया जा रहा है जबकि चालीस किलो का एक पैकेट ही दिया जा रहा है। इस सम्बंध में पूछे जाने पर किसान सलाहकार सुभाष भारती ने आरोपों से इनकार किया। उन्होंने बताया कि कम बीज की आपूर्ति होने के कारण महज 68 किसानों को ही बीज उपलब्ध कराया जा सका।