मांझी में ठनका गिरने से दो लोगों की मौत

रोते बिलखते परिजन
सारण): दाउदपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हल्की बूंदा-बूंदी के बीच शनिवार की दोपहर तेज गर्जना के साथ मौत बन कर गिरे ठनके ने एक किसान व एक मजदूर की जान ले ली। उसके बाद बारिश भी बंद हो गई। घटना के बाद लोगों में भगदड़ मच गई। बड़ी सख्या में लोग घटना-स्थल पर जुट गए। इस बीच लोगों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी। दोनों शवों को दाउदपुर थाने पर लाने के थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते क्षेत्र माहौल मातमी हो गया। दोनों घटना एक ही समय पर हुई। मृतकों में आदर्श ग्राम बरेजा निवासी गणेश राम के 60 वर्षीय पुत्र राज किशोर राम व बरवां गांव निवासी भिखारी सिंह के 59 वर्षीय पुत्र उदय प्रताप सिंह शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेजा गांव निवासी किसान राज किशोर राम गांव के बाहर सोना बागी के पास खेत में पम्पिंग सेट से गेंहूँ की सिंचाई कर रहे थे। वहीं बरवां गांव निवासी उदय प्रताप सिंह इनायतपुर स्थित डीजल राय के ईंट भट्ठे पर मजदूर थे। तभी गिरे तड़के ने दोनों की जान ले ली।
मांझी विधायक सह पूर्व मंत्री विजय शंकर दुबे ने तड़क से दो लोगों के आकस्मिक मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि यह प्राकृतिक आपदा का मामला है। वे जल्द पीड़ित परिजनों से मिलेंगे। बिहार सरकार के आपदा राहत कोष से उन्हें सहायता राशि प्रदान की जाएगी।




Recent Comments