भुआलपुर में पुलिस ने 200 लीटर शराब को किया नष्ट

मढ़ौरा : थाना क्षेत्र के भुआलपुर में पुलिस ने एक गुप्त सुचना के आधार पर छापामारी कर करीब 200 लीटर शराब को नष्ट किया I थानाध्यक्ष रामबालेश्वर राय ने बताया कि पुलिस को भुआलपुर में लालबाबू मांझी के द्वारा अवैध रूप से देशी शराब शराब का निर्माण करने की सुचना मिल रही थी I सुचना के आलोक में एक टीम का गठन कर छापामारी की गई थी I छापामारी में छोटे छोटे गैलन में निर्मित शराब जब्त किया गया I जब्त शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया I इस दौरान कारोबारी फरार होने में सफल हो गया I

साभार- संजीव कुमार दैनिक भास्कर, मढ़ौरा, सारण