दरभंगा :90 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार
लहेरियासराय :
नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए जिले में आई शराब की बड़ी खेप को दरभंगा पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी पाई है. शराब केले की गाड़ी और अंडे के कार्टन में छिपाकर लाई जा रही थी. इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि हरियाणा निर्मित शराब वेस्ट बंगाल के सिल्लीगुड़ी से लाई जा रही थी. पिकअप वान में अंडे के कार्टन में 2160 बोतल 375 एमएल का शराब छिपाकर रखा गया था. ऊपर से पिकअप वाहन पर केला लाद दिया गया था. उन्होंने बताया कि बहादुरपुर थाने को सूचना मिली कि लहेरियासराय स्टेशन स्थित रैक पॉइंट पर भारी मात्रा में शराब लाई गई है. जिसके बाद पुलिस दल बनाकर छापामारी की गई, तो 90 कार्टन हरियाणा निर्मित शराब बरामद की गई. वहीं अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि शराब के साथ प्रधान नगर थाना सिल्लीगुरी के सुमित दास के पुत्र शुभंकर दास और देशबंधु पारा थाना सिल्लीगुड़ी के प्रदीप राय के पुत्र अभिजीत राय को गिरफ्तार किया गया है. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शराब की खेप दरभंगा मंगाने वाले व्यापारी की भी पहचान कर ली गई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.




Recent Comments