तरैया (सारण):प्रखंड के बेलहरी देवी स्थान के प्रांगण में अखण्ड अष्टयाम के अवसर पर आयोजित देवी जागरण कार्य्रकम में लोगों को सम्बोधित करते हुए जदयू के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान करने एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से आपसी सदभाव व प्रेम सम्बन्ध बना रहता है।देवी जागरण के स्टार गायक रमेश सजल एवं चंदा शर्मा को जदयू के प्रदेश सचिव ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।मुखिया मुकेश कुमार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार साह, प्रो.ज्वाला प्रसाद को आयोजक समिति के सदस्यों ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। गायक सजल ने सबसे पहले माता आदिशक्ति की आराधना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।सहयोगी गायिका चंदा शर्मा ने भी अपनी गायकी से महिला दर्शकों का मन मोह लिया।पति ही ईश्वर है गीत की प्रस्तुति से दर्शक मंत्र मुग्ध हो गये।साथ ही अन्य गांवो में हुए जागरण में गायक कुमार सत्येंद्र,जीतू ज्वला,अभय आभारी,गोलू मुस्कान, कम्पनी निर्माता, हुकमदेव शर्मा, कमलेश पंडित, विनय विनीत ने भी अपना जलवा दिखाया।उक्त मौके पर अरुण कुमार पाठक, पूर्व मुखिया व पैक्स अध्यक्ष किशोर सिंह बबुआ,गजेन्द्र साह, मनोरंजन पाठक,राकेश सिंह,अवधेश सिंह,पारस नाथ सिंह,अशोक पाठक,देवेन्द्र सिंह,धर्मेन्द्र साह, धीरज सिंह,अंकेश बाबा व अन्य मौजूद थे।