
लियो क्लब के लगातार रक्तदान से प्रेरित होकर लियो क्लब छपरा सारण के बैनर तले हुआ रक्तदान
#संजय पांडे/छपरा : रक्तदान में एक अलग पहचान हासिल करने वाली अन्तराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के बैनर तले दो जरुरतमंद व्यक्तियों को रक्तदान किया गया ।
रक्तदान करने के बाद युवाओं ने लियो क्लब की सराहना करते हुए कहा कि आये दिन पेपर और सोशल मिडिया के माध्यम से लियो क्लब के रक्तदान के सेवा कार्य को देखता था और इन युवाओं से प्रेरित होकर मैने भी आज रक्तदान किया । इस नेक कार्य के बाद ऐसा महसूस हो रहा है कि दूसरो के दिल में जिंदा रहने का रक्तदान सबसे बेहतर तरीका है।
वहीं लियो साकेत श्रीवास्तव ने कहा कि मैं सभी स्वस्थ युवाओं से अपील करता हूँ कि आप आगे आए रक्तदान करें, जरूरतमंदों की जिंदगी का हिस्सा बनें, अच्छा लगता है ।
मौके पर लियो क्लब के अध्यक्ष अमरनाथ, लियो नारायण पान्डे, लियो साकेत श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष लियो संदिप गुप्ता, लियो सोनू सिंह, लियो पिन्टू गुप्ता, लियो रोहित प्रधान, लियो प्रकाश, लायन रजनीश कुमार, लायन गणेश पाठक, लायन सोनालाल सिंह एवं ब्लड बैंक के धर्मवीर कुमार मौजुद थें ।
उक्त जानकारी लियो क्लब के सचिव आलोक गुप्ता ने दी ।




Recent Comments