तरैया। प्रखण्ड के डेवढ़ी ग्रीन पार्क स्टेडियम तिनकोवा गाछी में आयोजित डीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच डेवढ़ी व भिड़िया नारायणपुर के बीच खेला गया।मैच का उद्घाटन अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार मनीष ने किया।जिसमें डेवढ़ी की टीम ने टॉस जीतकर प्रथम बल्लेबाजी करते हुए 92 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी।जवाबी पारी खेलते हुए भिड़िया नारायणपुर की टीम अंतिम ओवर में आठ विकेट खोकर 93 रन बनाकर मैच जीत लिया और फाइनल में अपना जगह बना लिया।उक्त मौके पर पवन प्रताप सिंह,वेब स्कूल के प्राचार्य अक्षयवर नाथ सिंह,ज्वाला प्रसाद, मिथलेश कुमार रणधीर सिंह व अन्य मौजूद थे।