माँ यूथ क्लब ने निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का किया आयोजन
संवाददाता, जलालपुर
शनिवार को अखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल, मस्तिचक के बैनर तले में माँ यूथ क्लब जी० एस० बंगरा, जलालपुर के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। बंगरा में आयोजित शिविर का उदघाटन फीता काटकर क्लब के संरक्षक श्री कृष्ण सिंह द्वारा किया गया।

माँ यूथ क्लब द्वारा निःशुल्क चश्मा सबको दिया गया। इस शिविर में जलालपुर के अतिरिक्त नगरा, बनियापुर और मढ़ौरा प्रखण्ड के सटे गांवों के लगभग 300 से अधिक लोगों ने शिविर में अपने आंखों की जांच कराई और मुफ़्त में चश्मा पाया।

इस मौके पर क्लब के व्यवस्थापक टिंकू सिंह, रौशन सिंह, राहुल, शशि शेखर, अमरेंद्र कुमार, मृत्युंजय, भीम, राजू आदि उपस्थित थे।