नव दुल्हन ने शादी के महज चार दिनों बाद ही पति का घर छोड़ जेवर व नगदी लेकर प्रेमी संग हो गयीं फरार

मांझी(सारण)। शादी के महज चार दिनों बाद ससुराल वालों को झांसा देकर दो लाख का जेवर व तीस हजार नकद लेकर नव दुल्हन पति का घर छोड़ प्रेमी के साथ फरार हो गई। उक्त घटना मांझी थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव की बतायी जा रही है।जहां से दुल्हन सुगान्ति कुमारी पति रंजीत राम के घर से फरार हो गई। रंजीत की शादी 8 जून को सबदरा गांव में हुई थी और 12 जून की रात दुल्हन नकदी व जेवर लेकर फरार हो गई। दुल्हन समेत जेवर व नकदी बरामदगी के लिए पति ने मांझी पुलिस से गुहार लगाई है।




Recent Comments