*लियो क्लब ने जन्मदिवस पर जीआरपी को किया पौधा भेंट*
छपरा : अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा सारण की युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा परंपरा का निर्वाह करते हुए पर्यावरण को बढ़ावा देने हेतु लियो सदस्य निशांक सोनी के जन्मदिवस पर स्थानीय छपरा कचहरी रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी के थाना प्रभारी शिव शंकर प्रसाद यादव को दो गमला युक्त पौधा भेंट किया गया। लियो क्लब के अध्यक्ष साकेत श्रीवास्तव ने बताया कि इस मुहिम के तहत लियो क्लब समाज को एक संदेश देना चाहता है कि हम अपने जन्मदिवस के बहाने कम से कम एक पौधा लगाकर पर्यावरण को हरा भरा रखने का प्रयास कर सकते हैं, वही जीआरपी थाना प्रभारी शिव शंकर यादव ने लियो क्लब के इस मुहिम को सराहनीय बताते हुए कहा कि मैं भी अपने स्तर से समाज के अन्य वर्गों तक इस जागरुकता अभियान को आगे बढ़ाने का पूर्ण प्रयास करूंगा।
मौके पर लियो अध्यक्ष साकेत श्रीवास्तव, सचिव विकास कुमार, संयुक्त सचिव अली अहमद, कोषाध्यक्ष रोहित प्रधान, निशांक सोनी, सनी पठान, डी पी सी परशुराम प्रसाद, हवलदार राजकिशोर जी, महिला सिपाही पुष्पा कुमारी आदी उपस्थित थे ।
उक्त जानकारी पी आर ओ लियो आलोक गुप्ता ने दी ।