
वर्षा के कारण बिगाड़ी प्रशासनिक व्यवस्था ।
घंटो लाईन मे खड़े रहे वार्ड व पंच के अभ्यार्थी।
पानापुर(सारण)त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत चौथे चरण में 20 अक्टूबर को होनेवाले चुनाव के लिए हो रहे नामांकन के दूसरे दिन सोमवार को पर्चे दाखिल करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी ।343 पदों के लिए होनेवाले चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन विभिन्न पदों के लिए सैकड़ो अभ्यर्थियों ने नामांकन किया ।नामांकन की समय सीमा समाप्ति के बावजूद देर शाम तक सैकड़ों अभ्यर्थी नामांकन काउंटर पर जमे थे ।इस बीच दोपहर में हुई मूसलाधार बारिश के बावजूद अभ्यर्थी एवं उनके समर्थक प्रखंड कार्यालय परिसर में डटे रहे ।समर्थकों के भारी भीड़ के कारण प्रशासनिक व्यवस्था भी चरमरा गयी थी ।मांझी प्रखंड में 29 सितंबर को होनेवाले चुनाव में ड्यूटी लग जाने के कारण पुलिस बल की कमी के कारण पुलिस प्रशासन भी समर्थकों के आगे लाचार दिखी।वार्ड व पंच के नामांकन के लिए छः काउंटर बनाये जाने के बाद भी अभ्यार्थी व प्रस्तावक घंटो लाईन मे खड़े रहे।तथा नामांकन के लिए किये गए व्यवस्था से असंतुष्ट थे।सोमवार को सतजोड़ा के पूर्व मुखिया दिवंगत देवेंद्र सिंह की पत्नी पूर्व मुखिया कंचन देवी ,फरीदा खानम ,चकिया पंचायत से रामजीतन महतो ,बसहिया पंचायत से अमरेंद्र सिंह ,बकवा से सत्येंद्र तिवारी सहित दर्जनों अभ्यर्थियों ने मुखिया पद के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया।




Recent Comments