
महोत्सव में बच्चों की प्रस्तुति ने दर्शको को भरपूर मनोरंजन कराया
महनार(वैशाली) 29 जनवरी-महनार महोत्सव के दूसरे दिन स्कूली बच्चों की भव्य प्रस्तुति देख हजारों दर्शक झूमे।कार्यक्रम में बच्चों ने नशा न करना मान लो कहना प्यारे भाई-बहना…, शंन-शंन पुरवईया डोले, बहे बसंत बेयार, एइसन अपन महनार…, जीना है तो पापा शराब मत पीना… जैसे एक से एक बढ़कर प्रस्तुति कर लोगों का भरपूर मनोरंजन कराया। कार्यकम में एकल गीत में राजकीय मध्य विद्यालय महनार के खुशी सिन्हा, संत मेरिस पब्लिक स्कूल महनार के लब कुमार सिंह, डिस्कवरी पब्लिक स्कूल उफरोल देसरी के हित कौशर, आई०ए०एस० वीले स्कूल देसरी के गुड्डु कुमार, म०वि० नयागंज सहदेई की पूजा कुमारी वहीं समूह गीत में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सहदेई की महारानी कुमारी एवं ग्रुप, संत मेरिस पब्लिक स्कूल महनार के लब कुमार सिंह एव ग्रुप वहीं एकल नृत्य में महनार संत जोसेफ महनार श्रेया कुमारी, दक्ष कोचिंग क्लास महनार की आरती कुमारी, संत जोसेफ स्कूल महनार के आदिल खान, संत फ्रांसिस हाई स्कूल महनार की अदिती सिंह, म०वि०कन्या महनार की अंशू सिंह(दिव्यांग), डिस्कवरी पब्लिक स्कूल देसरी के पीहूं शंकर, संत बी०एस० पब्लिक स्कूल सहदेई के अंशु सिंह, आर०पी०एस० कॉलेज चकियाज की साक्षी कुमारी वहीं समूह नृत्य में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय देसरी के कुमकुम एवं ग्रुप, गांधी सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल महनार के पल्लवी एवं ग्रुप, म०वी० फैलावाद महनार के सुमेधा एवं ग्रुप, संत फ्रांसिस हाई स्कूल महनार के खुसबू एवं ग्रुप, संत जोसेफ पब्लिक स्कूल देशराजपुर महनार केआरती गुप्ता एवं ग्रुप, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय देसरी के करीना एवं ग्रुप, आई०ए०एस० वीले स्कूल देसरी के रक्षिता एवं ग्रुप, संत जोसेफ हाई स्कूल महनार के सुराधा एवं ग्रुप, राजकीयकृत म०वी० सुलतानपुर सहदेई के अर्चना एवं ग्रुप आदि स्कूली बच्चे शामिल हुए।




Recent Comments