
दो दिनों की राजकीय शोक घोषणा के बाद महनार महोत्सव स्थगित
महनार(वैशाली) 29 जनवरी-भारत के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन को लेकर बिहार सरकार द्वारा दो दिनों के राजकीय शोक घोषित किये जाने के कारण महनार महोत्सव 2019 को बीच में ही स्थगित करना पड़ा। महनार महोत्सव 2019 के दूसरे दिन स्कूली बच्चों का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच ज़िला पदाधिकारी वैशाली द्वारा महनार अनुमंडलाधिकारी को महनार महोत्सव को बीच में ही स्थगित करने का निदेश जारी किया गया। ज़िला पदाधिकारी के आदेश के बाद अनुमंडल पदाधिकारी महनार मनोज प्रियदर्शी ने महनार महोत्सव कार्यक्रम को बीच में ही स्थगित करने की घोषणा की गई। जब कार्यक्रम स्थगन की घोषणा हुई उस वक्त स्कूली बच्चों का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम स्थगन की घोषणा के बाद महनार महोत्सव कार्य स्थल पर ही महनार अनुमंडल के सभी पदाधिकारियो , महनार महोत्सव आयोजन समिति के सदस्यों, स्कूली बच्चों एवं उपस्थित लोगो ने दो मिनट का मौन रख जॉर्ज फर्नांडिस की मृत्यु पर शोक प्रकट किया।




Recent Comments