मढ़ौरा(सारण)।
थाना क्षेत्र के अवांरी में शौच के लिए जा रही महिलाओं के साथ कुछ युवकों ने छेड़खानी की थी।इसकी शिकायत लेकर ग्रामीण आरोपितों के घर पहुंचे तो
इस बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी थी । एक पक्ष ने पूर्व में आवेदन देकर सात को नामजद और दस अज्ञात को आरोपित किया था । इसी मामले में गुरुवार को दुसरे पक्ष से भी एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है जिसमें आरोपितों पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुयें मारपीट की बात कही गयी है । अवारी निवासी अशोक मांझी की पत्नी भागमनी देवी द्वारा दर्ज प्राथमिकी में उसी गांव के चंदन कुमार, जितेंद्र प्रसाद, प्रेम प्रकाश प्रसाद, प्रेम बिहारी, रविंद्र प्रसाद, सूरज कुमार , रूपेश कुमार, आकाश शाह, आकाश कुमार, ओम प्रकाश साह, गोलू प्रसाद,राजीव साह, सहित 22 को आरोपित किया गया है ।
बता दे कि इसी मामले में एक पक्ष से जख्मी विकाश कुमार नें पूर्व में प्राथमिकी दर्ज कराया था । प्राथमिकी में मुखिया पुत्र राहुल मांझी, गोविंदा मांझी, सूरज मांझी, मिथिलेश महतो, राम किशुन मांझी, लालबाबू मांझी लगन मांझी सहित आठ-दस अज्ञात को आरोपित किया था।




Recent Comments