
पशुपालन पशु संरक्षण तथा कृषि कार्य से देश की अर्थब्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन किया जा सकता है : सिग्रीवाल
मांझी(सारण)। पशुपालन पशु संरक्षण तथा कृषि कार्य में तकनीकी व गुणवत्तापूर्ण अभियान चलाकर देश की अर्थब्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन किया जा सकता है। यह बातें वुधवार को सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने मांझी स्थित केंद्रीय कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में आयोजित कृषक गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि विगत 70 सालों में सरकारों ने उन्नत कृषि व गुणवत्तापूर्ण पशुपालन तथा संरक्षण के प्रति उदासीनता बरती। जिससे 80 फीसदी देश की ग्रामीण आबादी आज भी गरीबी में जीवन बसर करने को विवश है। मथुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज शुरू किए गए कार्यक्रम का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए मोदी को उन्होंने महामानव बताया। इससे पहले केंद्र के समन्वयक डॉ अभय कुमार सिंह ने पशुपालन व पशु संरक्षण तथा कृषि के क्षेत्र में सुधार के कई कार्यक्रमों की चर्चा की। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ प्रभास कुमार ने पशुओं को साल में दो बार टीकाकरण कराने तथा खुरहा रोग आदि से बचाव की जानकारी दी। इससे पहले सांसद ने चल चित्र के माध्यम से मथुरा में हो रहे उदघाटन समारोह में मोदी व योगी का भाषण किसानों के बीच बैठकर सुना। सांसद ने कृषि विज्ञान केन्द्र में पशुधन कृत्रिम गर्भाधान प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। समारोह में वरीय भाजपा नेता हेमनारायण सिंह राणा प्रताप उर्फ डब्ल्यू सिंह रमाशंकर मिश्र शांडिल्य मनोज प्रसाद चैतेन्द्र नाथ सिंह तथा शिवाजी सिंह आदि भी मौजूद थे। संचालन डॉ पंकज कुमार ने किया।




Recent Comments