
मांझी(सारण)। पिछले दिनों लखनऊ में हिन्दू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की निर्मम हत्या के विरोध में मांझी में युवकों ने कैंडिल मार्च निकाला। प्रशांत ओझा के नेतृत्व में निकाले गए कैंडिल मार्च में दर्जनों युवा व बच्चे जय श्री राम तथा ओवैसी होश में आओ का नारा लगाते हुए मियाँपट्टी से प्रखंड मुख्यालय तक का जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल युवक पीएम मोदी व सीएम योगी से हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।




Recent Comments