महाराजगंज लोक सभा : आधी आबादी की दिखी जोरदार भागीदारी मगर स्लो वोटिंग से बढ़ी परेशानी
आदर्श मतदान केंद्र पर कतारबद्ध मतदाताविनीत कुमार, छपरामहाराजगंज लोक सभा में छठे चरण के तहत आज मत डाले गए. मतदान को ले लोगो में खासा उत्साह दिखा. महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले एकमा विधानसभा के कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार दिखी।एकमा विधानसभा के अंतर्गत बनाये गए आदर्श मतदान केंद्र व सखी मतदान केंद्र पर आधी आबादी ने मतदान को ले जोरदार उत्साह दिखा। आदर्श मतदान केंद्र संख्या 134 पर सुबह 7 बजे से ही महिलाओं की लंबी कतार देखने को मिली। सखी मतदान केंद्र पर महिलाओं की कतार इतनी लंबी थी कि वो आदर्श मध्य विद्यालय हँसराजपुर के कैम्पस से बाहर हो रही थी। हालांकि मतदान केंद्र पर धीमे रफ्तार में मतदान होने के कारण महिलाओं को थोड़ी परेशानी हुई।महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र में सुबह 10 बजे तक 16.90 प्रतिशत लोगो ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि अंत तक महाराजगंज लोक सभा मे कुल 51.2% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.




Recent Comments