
महराजगंज क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्रो में पुलिस ने आवाजाही करने वाले राहगीरों की ली गहन तलाशी
मढ़ौरा : स्थानीय थाना के सीमावर्ती क्षेत्र के तकिना गांव के पास महराजगंज संसदीय चुनाव को लेकर पुलिस ने आवाजाही करने वाले राहगीरों की गहन तलाशी ली।इसके आगे थोड़ी ही दूर पर महराजगंज लोकसभा क्षेत्र के इसुआपुर प्रखंड का टेढ़ा गाव का बूथ है ।जहां आज ही मतदान हो रहा है ।रविवार की सुबह से पुलिस ने राहगीरों पर पैनी नजर रखी और बाइक की डिक्की व सामानों की गहनता से जांच करनी शुरू कर दी थी ।जो मतदान के समाप्ती के समय तक जारी रखा ।मालूम हो कि चुनाव के एक दिन पूर्व इसुआपुर में विधायक के साथ मारपीट को लेकर पुलिस कुछ ज्यादा ही मुस्तैद दिखी।जिससे मतदान का शांतिपूर्ण समापन हो गया ।




Recent Comments