दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

शनिचरी दलित बस्ती से ट्रांसफार्मर की चोरी
शनिचरी – स्थानीय थाना क्षेत्र के बासोपट्टी पंचायत स्थित बासोपट्टी गांव दलित बस्ती झक्कड़ राम के टोला से अज्ञात चोरों द्वारा बुधवार की देर रात एक ट्रांसफार्मर की चोरी कर ली गई है। इस बाबत ग्रामीणों ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध स्थानीय थाने में आवेदन दिया है। व बिजली विभाग के कनीय अभियंता को इस घटना की जानकारी दी है। ग्रामीण कृष्णा राम, राम पूजन राम, माधवराम, योगेंद्र राम आदि दर्जनभर लोगों ने बताया कि बुधवार की देर रात लगभग बारह बजे रात में बिजली गुल हो गई लोगों ने समझा कि बिजली नहीं है। सुबह ग्रामीणों ने देखा की दो दस केवी के ट्रांसफार्मर की जगह एक ही ट्रांसफार्मर है। और एक ट्रांसफार्मर गायब है। प्रभारी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर चोर को जल्द से जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा ।