मतदान के बाद अंगुली में लगी नीली स्याही दिखाते बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह

महागठबंधन के प्रत्याशी रंधीर और बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह ने मशरक के बूथ संख्या 58 पर किया मतदान

छपरा : राजनीतिक रूप से महाराजगंज का मजबूत किला रहा पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह का पैतृक आवास क्षेत्र मशरक है।जहां पर महागठबंधन व राजद के प्रत्याशी रंधीर सिंह और बनियापुर के राजद से विधायक केदारनाथ सिंह का पैतृक घर और मतदान केंद भी है ।

मतदान के बाद अंगुली में लगी नीली स्याही दिखाते राजद प्रत्याशी रणधीर सिंह

रविवार को मतदान शुरू होते ही लगभग सुबह के साढ़े सात बजे के ही आसपास दोनों विशिष्ट लोगों ने पंचायत भवन के बूथ संख्या 58 पर मतदान किया। मालूम हो कि इसबार के महराजगंज संसदीय क्षेत्र में पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र व छपरा के पूर्व विधायक रंधीर सिंह को राजद ने प्रत्याशी बनाया है ।जबकि भाजपा ने निवर्तमान सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को फिर से टिकट दिया है।