महनार महोत्सव में जुटे कलाकरों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
महनार(वैशाली) 29 जनवरी :- महनार महोत्सव में अपनी शानदार प्रस्तुति से स्थानीय कलाकारों के साथ बाहर से आये कलाकारों ने एक से एक गायन, नृत्य की भव्य प्रस्तुति कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया वहीं महनार के बीडीओ डॉ सुदर्शन, सीओ शिवशंकर गुप्ता और पीओ महनार ने भी गीत प्रस्तुत कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।महनार महोत्सव के मंच पर सतेंद्र कुमार संगीत ने एनपी क्रिएटिव मीडिया ग्रुप के साथ “तनवा तलइया हिलोर मारे मनवा, स्वर्ग से सुंदर लागे हमारा भौजी के गांव मोरे मनवा”, “काहे खिसियाईल बारु जान लेव का हो” जैसे गीतों पर लोगों को झुमाया।वही रंग म्यूजिकल सेवा संस्थान के कलाकारों ने भी अपने लोकगीतों पर लोगों को झुमाया। महोत्सव में महनार के गायक अजित कुमार, किरण कुमारी एवं स्वर संगम संगीत ने लोक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।स्वरांगण सांस्कृतिक कल्याण सेवा समिति के कलाकारों ने भव्य लोक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को झुमाया।महनार के बीडीओ डॉ सुदर्शन एवं सीओ शिवशंकर गुप्ता ने भी महनार महोत्सव के मंच पर अपनी गायकी के हुनर को दिखाया।उन्होंने “तेरे जैसा यार कहां, कहां ऐसा याराना” जैसे गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।महोत्सव में उपस्थित लोग देर रात्रि तक लोक गीतों, और लोक नृत्य का आनंद लेकर झूमते रहे। कार्यक्रम का संचालन सतीश कुमार पप्पू ने किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक उमेश सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री विधायक शिवचन्द्र राम, पूर्व विधायक डॉ अच्युतानंद सिंह, एसडीओ मनोज प्रियदर्शी, डीसीएलआर रामबाबू बैठा, बीडीओ डॉ सुदर्शन, धीरज कुमार नगर परिषद महनार के कार्यपालक पदाधिकारी जगरनाथ यादव, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार मेहता, महनार व्यापार मंडल के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह, राजद नेता जवाहर साह, अभय कुमार राय, भाजपा के हरिश्चंद्र जायसवाल, कोंग्रेस नेता रामनरेश सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष श्याम राय आदि उपस्थित रहे।