⏭मधेपुरा:-ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर से ट्रेक्टर ड्राइवर की मौत

✍कुंजबिहारी शास्त्री “दैनिक खोज खबर” मधेपुरा:-मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र के लौआलगान मोड़ के पास बीती रात शुक्रवार को ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर से ट्रेक्टर ड्राइवर की मौत हो गई।

बताया जाता है कि बीती रात करीब 1:00 बजे नवगछिया से रतवारा थाना क्षेत्र के मुरौत जा रही ट्रैक्टर जिस का नम्बर बीआर 19 सी 9501 लौआलगान मोर के पास विपरीत दिशा से जा रहे ट्रक जिसका नंबर बी आर 21एच 6807 ने जबर दस्त टक्कर मार जिसे ट्रेक्टर ड्राईवर मुरौत् निवासी विजय पासवान 50 वर्षीय की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

मालूम हो की विजय घाट पुल चालू होने से मधेपुरा से नौगछिया तक लोग जान हथेली पर लेकर चलते है। घर से निकलते समय सोच कर निकलते हैं की घर सही सलामत वापिस आगे की नहीं कियो की ट्रक ड्राईवर बेतुक गाड़ी चलते हैं ऊपर से ये सिंगल रोड।जो इसतरह के घटना को अंजाम देता है। और इस इलाके का दुर्भाग्य है जब जब चुनाव आएगा तब तब ही इस इलाके के नेता को सड़के नजर आती है।

आप आगर मोटर सायकिल से चौसा से मधेपुरा या नौगछिया रूपौली चले जाएंगे  जब आप वापस आएंगे आप के परिवार वाले  आप को पहचान नहीं सकेंगे  क्योंकि  इतनी धूल उड़ती है की आपका चेहरा आपके कपड़े  सभी धूल से सने होते हैं। घटना के बारे लोगों का कहना है की ट्रैक्टर ड्राईवर ट्रेक्टर को साईड करके ट्रेक्टर पर लदे सिमेंट छड़ को रस्सी से टाइट कर रहा था की विपरीत दिशा से आरही ट्रक ने टक्कर मार दिया जेसे टेलर और इंजन के बिच खड़े ड्राईवर को गहरी चोट आई जिसे घटना स्थल ही हो गई घटना की सुचना मिलते ही चौसा थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह घटना स्थल पाहुच एम्बुलेंस से मृतक को चौसा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र लाया गया। जिसे  मृत घोषित किया गया।  पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया गया। उधर दुर्घटना के वजह से चौसा विजय घाट मुख्य मार्ग घंटो जाम रहा।