
दुग्ध उत्पादक बोनस सह सम्मान समारोह आयोजित छपरा (सारण) अमनौर प्रखंड के तरवार पंचायत के मकसुदपुर गांव में मंगलवार को मकसुदपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के द्वारा प्रोत्साहन बोनस का वितरण किया गया। वैशाल पाटलिपुत्र दुग्ध उत्पादक सहकारी पटना के तत्वावधान से किया गया इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे वैशाल पाटलिपुत्र के अधिकारी संजय कुमार को मकसुदपुर दुग्ध उत्पादक केंद्र के अध्यक्ष सतर मिया तथा संचालक सुरेश प्रसाद यादव ने विशिष्ट अतिथि विमल कुमार झा को बुके एवम अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। किसान दुग्ध प्रोत्साहन राशि देने तथा गैव पालको को दुग्ध बढ़ाने तथा स्वस्थ्य रहने कि जानकारी संजय कुमार एवम मवेशी चिकित्सक डाक्टर रजनीकांत ने ग्रामीण दुग्ध गौ पालको को दिया। क्रायॆकम मे आये पदाधिकारी द्वारा ग्रामीण जनता को अधिक से अधिक दुग्ध व्यवसाय से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया तथा जिस गौ पालक द्रारा दुग्ध उत्पादक देने का काम करने वाले को प्रथम पुरस्कार दशरथ राय को बाईक हीरो ऐचप डिलक्स दिया गया एवम दुसरा पुरस्कार देवनाथ राय को 4500/-रूपये नगद तथा तीसरा पुरस्कार 2900/- रूपये विजय राय को दुग्ध उत्पादक केंद्र पटना के अधिकार तथा कार्यक्रम अध्यक्ष संजय कुमार के द्बारा दिया गया वही चौथे पुरस्कार से ले कर अनेको पुरस्कार तक प्रेसर कुकर बिटामन दवा बाल्टी तथा रूपये दे कर ग्रामीण गौ पालको का मनोबल बढ़ाने का काम किया गया इस कार्यक्रम मे कमिटी के संचालक मुनेसर राय ने बताया कि हमारा कमिटी सारण जिला मे नम्बर वन कमिटी मकसुदपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति है जो गौ पालको को इतनी राशि एवम सामग्री दे प्रोत्साहित करने का काम करते है इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप संजय कुमार, विमल , कुमार झा, सुरेश प्रसाद यादव,डॉक्टर रजनीकांत, सचिव देवेंद्र कुमार कुमार, सुभाष प्रसाद, ललन सिंह, अजय प्रसाद मुनेसर राय, सुरेश प्रसाद यादव, सतर मिया, अक्षय कुमार भारती मंचन संचालन नागेन्द्र कुमार चौरसिया ने किया।




Recent Comments