
मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर में अवस्थित विद्युत ट्रांसफार्मर के बुधवार की सुबह जोरदार आवाज के साथ फट जाने और जल जाने की वजह प्रखंड परिसर में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ट्रांसफार्मर के जल जाने से कार्यालय में आये लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।वही कर्मचारियों को भी बिजली नही रहने से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में ही अंचल कार्यालय,सब रजिस्ट्री कार्यालय, किसान भवन समेत सभी विभागों की विधुत वितरण ठप्प होने की वजह से सारे विभाग में सेवाएं बुधवार को ठप्प रही। विभाग के अधिकारी ट्रांसफार्मर बदलने की दिशा में उदासीन बने हुए हैं। वही कर्मचारियों ने बताया कि यदि बिजली की आपूर्ति गुरुवार को भी बहाल नही हुई तो सभी कार्यालयों से मिलने वाली सेवाओं पर असर पर सकता है।




Recent Comments