
मशरक में दफादार-चौकीदार संघ ने किया प्रदर्शन
मशरक(साारण) शनिवार को बिहार राज्य दफदार-चौकिदार पंचायत मशरक ने एक सूत्री मांग को लेकर अध्यक्ष रामएकबाल राय के नेतृत्व में मशरक अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सारण डी एम के नाम से सीओ के अनुपस्थिति में बड़ा बाबू को एक ज्ञापन दिया गया। बिहार राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत मशरक के अध्यक्ष रामएकबाल राय ने कहा कि जिला पदाधिकारी सारण, छपरा के ज्ञापांक 434 दिनांक 19.05.2018 के आलोक में चौकिदार एवं दफदारों को ACP का लाभ देने का निर्देश दिया गया था। परंतु आज तक हम सभी चौकिदार/दफदारों को ACP के लाभ से बंचित रखा गया है। जबकि बिहार सरकार (गृह विभाग) द्वारा चौकीदार/दफदारों को अन्य कर्मचारी की भांति सुविधा देने का निर्देश दिया था। लेकिन आज तक हम सभी चौकिदार दफदारों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। अध्यक्ष ने कहा कि हमारी मांगे अगर पूरी नही की गई तो बाध्य होकर हमलोग आन्दोलन तेज करने को विवश होंगे। मौके पर अध्यक्ष राम एकबाल राय, उपाध्यक्ष महेश राय, कोषाध्यक्ष रामनाथ मांझी, महासचिव फागु राय, सचिव शिवशंकर राय, रामराज्य राय, सुदीश मांझी, सर्वजीत प्रसाद यादव, जानकी देवी, देवकुमारी देवी मुन्ना राय मुख्य रूप से सामील थे।




Recent Comments