बक्सर से थावे जा रही तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी, चार दर्जन श्रद्धालु घायल

हुसैनगंज(सिवान)। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पूर्वी हरिहंस पंचायत के इकरा पब्लिक स्कूल के समीप सिवान-सिसवन मुख्य मार्ग पर दोपहर के 3:00 बजे बक्सर से थावे जा रही बस के स्टेरिंग के फेल हो जाने के कारण वह अनियंत्रित होकर सड़क के पश्चिमी छोर पर जाकर गड्ढे में पलट गई जिसमें कई दर्जन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए ।तीर्थ यात्रा में जा रही एक प्राइवेट बस में सवार करीब सैकड़ों श्रद्धालु में से आधे लोग घायल हो घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर दौड़े और बस का शीशा तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला, गंभीर स्थिति वाले घायलों को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हुसैनगंज पहुंचाया गया और वहीं हल्की-फुल्की चोट लगे घायलों को स्थानीय निजी क्लीनिक पर उनका इलाज वीपेंद्र यादव द्वारा किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल श्रद्धालुओं ने बताया कि रविवार को बक्सर से हम सभी रवाना हुए और गोपालगंज के थावे मंदिर होते हुए कई जगह जाना था। अपने क्षेत्र से एक स्लीपर बस बक्सर से थावे और कई मंदिरों में दर्शन हेतु जाने के लिए हम लोगों ने एक प्राइवेट बस को बुकिंग किया था। हालांकि  दुर्भाग्य ऐसा रहा कि सिवान जिले के गोपालपुर  बाजार से थोड़ी दूरी पर पहुंचे थे लोग तभी बस का स्टेरिंग फेल हो जाने के कारण आनन-फानन में चालक में बस को कंट्रोल करने की काफी कोशिश की वह कुछ हद तक कामयाब भी रहा पर धीरे-धीरे बस आगे जाकर गड्ढे में पलट गई भाग्य अच्छा रहा कि किसी भी सवारी  को गंभीर चोटें नही आई।सबकी स्थिति सामान्य है। घटना के बाद उस जगह पर सवारियों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों द्वारा हुसैनगंज पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना पाकर हुसैनगंज थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना और उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिवान सदर और हुसैनगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया और कुछ श्रद्धालु वहीं पर ठहरे हुए हैं जहां स्थानीय लोगों ने उन्हें खाने पीने की व्यवस्था कर रखा है। थाना प्रभारी ने बताया की बस का स्टेरिंग फेल होने के कारण यह हादसा हुआ,और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना वाली जगह स्थानीय लोगों ने बताया कि आज रात श्रद्धालुओं को यही खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था किया गया है और सभी लोगों का दवा इलाज भी यहीं होगा और मंगलवार को  दूसरी बस के द्वारा थावे मन्दिर जायेंगे।जब तक सारा देखभाल हम लोग अपने मानवता के नाते कर रहे हैं इस मौके पर शिक्षक सुरेश यादव,तारा यादव, जितेंद्र यादव, बबलू तिवारी,आदि कई सामाजिक लोगों ने बताया के हर आर्थिक मदद और इलाज के लिए हम लोग संसाधनों का देखरेख में लगे हुए हैं जब तक यह लोग ठीक ना हो जितेंद्र यादव ने बताया कि हम सभी ने सुई और दवाई निशुल्क देकर उन्हें तत्काल राहत देने का कार्य किया।