मशरक में पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह का गाजे बाजे के साथ भब्य स्वागत
मशरक (सारण) शनिवार को पटना से सहाजितपुर जाने के क्रम में मशरक पहुंचने पर सूबे के पूर्व मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र सिंह का मशरक में फुलमाला पहना कर भब्य स्वागत किया गया। प्रदेश जदयू के पूर्व उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह के नेतृत्व में जदयू-भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र सिंह को गाजे बाजे के साथ मुख्यमंत्रीफुलमाला पहना कर भब्य स्वागत किया गया। नीतिश कुमार जिन्दाबाद, नरेन्द्र सिंह जिन्दाबाद नारेबाजी के साथ पूर्व मंत्री का भब्य स्वागत करने वालों में जदयू प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह जदयू नेताओं शैलेन्द्र सिंह ठीक, केसरी सिंह, भाजपा नेता अभय सिंह, अजय कुमार यादव, बीरबल प्रसाद, उपेन्द्र सिंह मुख्य थे।