मराड़ पंचायत में हुआ किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन

परसा( सारण):प्रखंड के मारड़ पंचायत स्थित मारड़ बजार पर बीएओ सत्यनारायण राय के नेतृत्व में एक दिवसीय किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।चौपाल कार्यक्रम में बीएओ ने किसानो को दोगुना मुनाफा के लिए उन्नत किस्म की खेती करने के सम्बन्ध में विशेष जानकारी दिया।साथ ही किसानो को समय से खेती करने के लिए प्रशिक्षण लेने और खेत की मिटटी की जाँच कराने के लिए प्रेरित किया।किसानो को खेती में खाद उर्वरक बीज सिचाई आदि के उपयोग में जनकारी दिया।वही भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष डॉ विनय शर्मा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानो की हित में योजनाओ की जनकारी दिया तथा उसका परिपूर्ण लाभ उठाने के लिए किसानो को प्रेरित किया।कार्यक्रम को पूर्व मुखिया राजेन्द्र राय मुखिया अनिल साह पैक्स अध्यक्ष लाल बाबू राय हरिशंकर राय संतोष शर्मा आदि ने अपना विचार प्रकट किसानो को उन्नत किस्म की खेती करने की जनकारी दिया।चौपाल कार्यक्रम में सचितानंद सिंह अशोक कुमार राय पुलिस राय अमित कुमार अकेला विवेक कुमार प्रेमानंद पथिक अनिल कुमार शुक्ला हरिशंकर राय अवधेश कुमार आदि समेत सैकड़ो किसान शामिल थे।