भाजपा ने ग्रामीण महा संपर्क अभियान के तहत प्रखंड के बनौता तथा बलिगाव पंचायत में महा चौपाल कार्यक्रम का किया आयोजन
परसा(सारण):केंद्र सरकार के चार साल पूरा होने पर भाजपा द्वारा चलाई जा रही ग्रामीण महा संपर्क अभियान के तहत प्रखंड के बनौता तथा बलिगाव पंचायत में महा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन पूर्वी मंडल अध्यक्ष डॉ विनय शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।जिसमे बिहार विधान परिषद् के पूर्व उप सभापति अमरेंद्र प्रताप सिंह ने भाग लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व उप सभापति ने कहा कि केंद्र सरकार न्याय के साथ देश की विकास कर रही है।गरीब नवजवान बृद्ध असहाय किसान सभी के लिए सरकार अलग अलग योजना चला रही है।जिससे लोगो को काफी हद तक लाभ मिल रहा है।सरकार के चार साल पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों की जनकारी देकर लोगो को लाभ पहुचना सरकार का लक्ष्य है।कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद जिला उपाध्यक्ष श्री निवास सिंह डॉ अजित राय रामदयाल कुशवाहा प्रभात दुबे शिव नाथ सिंह सुनीता सिंह आदि ने सरकार के चार साल पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों की विशेष रूप से चर्चा किया गया।तथा योजनाओ की लाभ उठाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया।कार्यक्रम में अध्यक्ष सुमित तिवारी मथुरा सिंह धनञ्जय चौबे देवंती कुमारी मनीष कुमार रंजन संजय कुमार आदि सैकड़ो कार्यकर्ता तथा ग्रामीण उपस्थित थे।