
सारण जिले के 675 वार्डो में हर घर नल जल योजना का कार्य इसी वित्तीय वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा, डेढ़ सौ करोड़ रुपए का हुआ आवंटन- मंत्री
अमनौर/सारण: सारण जिले के आठ सौ छत्तीस वार्डों में से छ:सौ पचहत्तर वार्ड में हर घर नल जल योजना को लेकर एग्रीमेंट हो चुका है. जिसे इसी वित्तीय वर्ष में कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा. इस कार्य के लिए डेढ़ सौ करोड़ रुपए का इस वित्तीय वर्ष में आवंटन किया गया है. उक्त बातें शनिवार को बिहार सरकार के पीएचइडी मंत्री विनोद नारायण झा ने स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के पैतृक आवासीय परिसर में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में एक लाख चौदह वार्ड में से छप्पन हजार वार्ड में हर घर नल जल का खर्च पीएचइडी विभाग को करना है. उस कार्य को भी अगले वित्तीय वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा. सरकार का जो लक्ष्य है उसे 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा. वही 42 पुरानी योजनाएं है उसमें छत्तीस टावरों को नए सिरे से डीपीआर तैयार किया गया है. कई जगहों का काम शुरू भी हो गया है .उसकी क्षमता के अनुसार टावरों से हर घर नल जल देंगे .जिस पंचायतों में पहले से अवस्थित टावर हैं उसका भी कार्य पीएचइडी का वार्ड है. जहां अभी तक मुखिया द्वारा किए गए कार्य के बाद जो भी कार्य बचा है उसे भी पीएचइडी के द्वारा टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि अगले वर्ष से अमनौर में निर्मित टावर से अमनौर बाजार के हर घर में नल जल का कार्य पूरा कर लिया जाए. बीजेपी और जदयू में तल्खी की खबर के सवाल पर उन्होंने बताया कि इस तरह की कोई विवाद नहीं है अभी हाल में राज सभा की चुनाव में दोनों पार्टियों का सहयोग रहा है गठबंधन में किसी प्रकार की अनबन नहीं है. इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक जनक सिंह ,ज्ञानचंद माझी, कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह, राकेश कुमार सिंह, राम दयाल शर्मा, अभिषेक कुमार सिंह ,बलराम तिवारी, अनिल सिंह, निरंजन शर्मा, अंगद सिंह, संतोष सिंह ,पीएचडी विभाग के अधीक्षण अभियंता सुरेश प्रसाद शूर ,सहायक अभियंता रजनीश कुमार आदि दर्जनों लोग शामिल थे.




Recent Comments