एयरटेल टावर में गार्ड का काम कर रहे व्यक्ति से मांगी रंगदारी
मढ़ौरा : गौरा ओपी क्षेत्र नरहरपुर में एयरटेल टावर में गार्ड का काम कर रहे व्यक्ति से रंगदारी में 25 हजार रूपया मागने और नहीं मिलने पर मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला प्रकाश में आया है I घटना 10 मई का बताया गया है, मामले में उसी गांव के धर्मनाथ सिंह, रविन्द्र सिंह, राजबली सिंह पिरौटा निवासी रामनारायण सिंह, हरिशंकर सिंह, पवन सिंह को आरोपित किया है I रंगदारी का रूपया नहीं देने पर सभी आरोपी मिलकर मारपीट कर जख्मी कर दिये I इसकी सुचना कम्पनी के अधिकारी को देने जब कम्पनी के अधिकारी जांच करने पहुंचे तो सभी आरोपी दुबारा टावर परिसर का ताला काटकर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे I इसका मना करने पर आरोपी ने फिर से मारपीट किया और पाकेट से पैसा और सोना का चैन छीन लिया I मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अपनीं जांच शुरू कर दी है I




Recent Comments