छपरा से राष्ट्रीय बालक सबजूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिये बिहार टीम की हुयीं रवानगी
ロ दिल्ली में 26 से 30 दिसम्बर तक होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता-

छपरा ( 24 दिसम्बर 18 ):सारण जिला हैंडबॉल संघ एवं सीपीएस ग्रुप छपरा द्वारा आयोजित राज्य प्रशिक्षण शिविर सीपीएस छपरा से 18 सदस्यीय बालक सब जूनियर बिहार हैंडबॉल टीम दिल्ली के लिये रवाना की गई ।

हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव सह बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा , जिला हैंडबॉल के अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह , चेयरमैन डॉ हरेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर बिहार टीम को महर्षि दधीचि की धरती से विजय प्राप्त करने हेतू नई दिल्ली( हस्तिनापुर) के लिये रवाना किया। टीम में शामिल प्रतिभागियों को जर्सी किट मढ़ौरा (सारण) के भावलपुर गांव निवासी समाजसेवी मनोज सिंह ने प्रदान किया एव टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाए भी दी।

राज्य प्रशिक्षण शिविर प्रभारी सारण जिला हैंडबाल सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि छपरा में आयोजित राज्य प्रतियोगिता के आधार पर चयनित 20 बिहार टीम का 12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सीपीएस के क्रीड़ा मैदान में हुआ । बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चयनित 18 सदस्यीय टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के समर में बिहार का प्रतिनिधित्व लेकर दिल्ली के लिये प्रस्थान की । मौके पर जिला संघ के उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह , जमादार राय कोषाध्यक्ष बासुदेव प्रसाद , मनोकामना सिंह ,प्रशिक्षक अविनाश पांडेय सहित अन्य उपस्थित रहे।बिहार टीम के मैनेजर आलोक कुमार तथा प्रशिक्षक संजीव कुमार पटना है । जबकि खिलाड़ियो में एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र शेरपुर पटना के नीतीश कुमार , शम्भू कुमार , अंकित कुमार , संतोष कुमार , मनीष कुमार ,नीतीश कुमार 2, पटना से इंद्रजीत कुमार , भोजपुर से हरेकृष्ण कुमार, अरिजीत कुमार ,जहानाबाद से रवि कुमार, अमन कुमार, मुंगेर से मनोरंजन कुमार , बेगूसराय से नीतीश कुमार , सारण से नितेश कुमार, आकाश कुमार, शेखपुरा से सत्यम कुमार शामिल है ।