मढ़ौरा में पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन के साथ सेल्फी के लिये युवाओ मे दिखी ललक


मढौरा (सारण)
रविवार दोपहर में ओलहनपुर गांव में अपने मित्र के घर शादी मे आये अजहरुद्दीन के साथ यूवाओ मे फोटो खीचवाने की ललक दिखी । बहुत लोगों ने पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन के साथ फोटो भी खिंचवाया ।

रविवार को स्थानीय विधायक जितेन्द्र कुमार राय ने पटना हवाई अड्डा पर उनकी स्वागत मे आगुवानी किया । पटना से पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन सड़क मार्ग से मढौरा पहुंचे । लगभग दो घंटे ओलहनपूर गांव रुके , फिर बाराती संग सिवान के लिए निकल गये । बताया जाता है की ओलहनपूर के जहाँगीर खां के शादी मे शामिल होने के लिये मढौरा के ओलहनपूर गांव आये थे । जहाँगीर खां की शादी सीवान मे रविवार को होने वाली थी ।