सारण :उत्साह विहीन ही रहा छात्र संघ का मतदान
#शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ छात्र संघ चुनाव
#मतदान प्रतिशत रहा काफी कम
#न्यूज़ इनपुट -संजय कुमार पांडेय
छपरा (वि वि)
राज भवन के आदेश के आलोक में बिहार के सभी विश्वविद्यालयो में छात्र संघ चुनाव कराए जा रहे है। इसी कड़ी में छपरा के जय प्रकाश विश्वविद्यालय एवं इसके अंगीभूत कॉलेजो में भी चुनाव के लिए मतदान 19 फरवरी को हुए।ऐसी बाते हर जगह सुनने को मिलती है कि जहाँ भी कोई नया कार्य होता है तो उस कार्य के प्रति लोगो मे काफी उत्साह रहता है जय प्रकाश विश्वविद्यालय के इतिहास पर नजर डालने पर पता चलता है कि स्थापना काल से अभी तक मे पहली बार छात्र संघ चुनाव हुए।लेकिन जो उत्साह नए कार्यो के लिए होता है वह किसी भी मतदान केंद्र पर देखने को नही मिला । इलेक्शन लड़ने वाली पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक एक मतदाता इक्कठा करने के लिए काफी मशक्कत करने पड़ रहे थे।यहाँ तक कि ये कार्यकर्ता चाहे जिस भी छात्र संगठन के क्यो न हो मतदाताओं को बुलाने के लिए काफी परेशान दिखाई दे रहे थे।
छपरा शहर में मात्र दो ही मतदान केंद्र थे।पी जी विभाग मात्र समाज विज्ञान संकाय के लिए विश्वविद्यालय कैम्पस में दूरशत शिक्षा बिल्डिंग को मतदान केंद्र बनाया गया था ।यहाँ की स्थिति यह दिखाई दी कि मतदाता कम एवं मतदान कर्मी तथा पदाधिकारी ज्यादा दिखे।
वोटरों के स्वागत में सजधज कर तैयार था पी सी विज्ञान कॉलेज , मतदाओं की कमी खली
इधर पी सी विज्ञान कॉलेज प्रशासन के द्वारा मतदान की तैयारी कुछ नए अंदाज में किया गया था।शांति पूर्ण एवं फेयर इलेक्शन कराने के लिए लिये विश्वविद्यालय के तरफ से डॉ राजेश नायर ऑब्जर्वर के रूप में तैनात थे तो कॉलेज प्रशासन के तरफ से कॉलेज को इस तरह से सजाया गया था मानो शादी की तैयारी हो।लेकिन सभी तैयारियों पर पानी फेर दिया मतदाताओं की उदासीनता।पत्रकारों की टीम को घंटो इंतजार करने के बाद भी छपरा शहर के दोनों मतदान केंद्रों में से किसी पर भी 5 या 10 की संख्या में मतदाता लाइन में खड़े नही दिखे।
जय प्रकाश विश्वविद्यालय कैम्पस सहित छपरा के पी सी विज्ञान कॉलेज ,छपरा , वाई एन सिंह कॉलेज दिघवारा ,पी एन कॉलेज परसा, सिवान के डी ए वी कॉलेज सिवान, विद्या भवन महिला कॉलेज सिवान,नारायण कॉलेज गोरेयाकोठी,गोपालगंज के कमालाराय कॉलेज ,गोपेश्वर कॉलेज हथुआ ,बी पी एस कॉलेज भोरे में मतदान सुबह 9 बजे से शुरू हुए।इसके अलावे विश्वविद्यालय के अंतर्गत जितने भी कॉलेज है या तो उन पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया ,या 75 प्रतिशत उपस्थिति नही रहने के कारण सभी प्रत्यासियो का नामांकन रद्द हो गया ,या सभी प्रत्याशियों ने अपना नाम ही वापस ले लिया सिवान के दोनों कॉलेज के मतदान केंद्र पर लगभग 3 से 4 प्रतिशत मतदान होने की खबर है ।पी सी कॉलेज छपरा में लगभग 9 प्रतिशत मतदान की खबर है।इस चुनाव में मुख्य रूप से आर एस ए एवं अभाविप में मुकाबला होने की संभावना है अब देखना है 20 फरवरी को होने वाले मतगणना में किस पार्टी की जीत हो रही है वैसे दोनो पार्टी के नेता अपने अपने जीत की दवा कर रहे है PC विज्ञान में कुल 400 मतदान हुआ है। विवि में लगभग 100