क्रांति सतत् प्रक्रिया,जेपी अमर है:रघुपति
#संयुक्त स्वयंसेवी पहल के तहत अंबिका स्थान,आमी से जेपी गोलंबर पटना तक की यात्रा का हुआ श्री गणेश
#रिपोर्ट-अखिलेश परमार

छपरा (सारण) समाजवादी नेता रघुपति सिंह ने कहा कि क्रांति सतत् प्रक्रिया है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के समाजवादी चिंतन व सर्वोदयी विचार आज भी प्रासंगिक हैं। शक्ति पीठ अंबिका स्थान,आमी से सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जन जागरण यात्रा के श्री गणेश के अवसर पर समाजवादी नेता रघुपति सिंह ने सारण की रत्न गर्भा भूमि को नमन करते हुए कहा कि नारी सम्मान के लिए मां अंबिका भवानी ने इसी भूमि पर योगाग्नि में भष्मीभूत हो कर जन जागरण का उद्घोष किया । सम्राट विक्रमादित्य ने विक्रम संवत की वैज्ञानिक व्याख्या कर वर्षारंभ किया था। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व मे आज ही की तिथि को बिहार विधानसभा का घेराव कर संपूर्ण क्रांति का शंखनाद किया था।बहरहाल,व्यवस्था परिवर्तन आज की महती आवश्यकता है और संयुक्त स्वयंसेवी की पहल पर हम जन जागरण यात्रा पर चल पड़े हैं।
संगठन के संयोजक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के साथ सामाजिक आर्थिक व कुरीतियों के विरुद्ध जन जागरण इस यात्रा का मूल उद्देश्य है। मंच संचालक अधिवक्ता अजय कुमार सिंह ने दहेज़ उन्मूलन, भ्रूण हत्या ,नशा खोरी,जैसे कुप्रथाओं के विरुद्ध धर्म युद्ध का आह्वान किया। इस अवसर प्राचार्य डॉ विजय कुमार सिंह,पूर्व प्रमुख जनार्दन सिंह चौहान,ठाकुर उमा शंकर सिंह,लोक गायक दिलीप कुमार सिंह,जयशंकर बैठा,डाक्टर विनय,नागेंद्र भारती,सारंगधर सिंह ,पूर्व मुखिया राकेश कुमार सिंह बब्लू, अधिवक्ता संजय सिंह,रामकुमार मांझी,अजयगिरी,पूर्व प्रमुख संजय सिंह,विनय कुमार प्रभृति ने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जेहाद की नकीब की।
क्रांति सतत् प्रक्रिया,जेपी अमर है:रघुपति




Recent Comments