मढ़ौरा में पत्रकार भवन का विधायक निधि से होगा निर्माण

● मढ़ौरा विधायक जितेंद्र कु. राय ने पत्रकार कार्यालय उद्धाटन के दौरान की घोषणा

मढ़ौरा। प्रखंड में अनुमंडल पत्रकार कार्यालय के उद्धाटन के दौरान मढ़ौरा पहुंचे विधायक जितेन्द्र राय ने पत्रकार के लिए विशेष घोषणा की । कहा कि मढ़ौरा ने पत्रकार भवन का निर्माण होगा । इसके लिए वे पहल करेगे और इस सत्र में निर्माण को शुरु करायेगे ‌। विधायक मढ़ौरा में अनुमंडल पत्रकार संघ के कार्यालय सह फागोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे थे । जितेन्द्र राय ने कहा कि पत्रकार समाज और सरकार के बीच की कड़ी है । पत्रकार का सुविधायुक्त हो समय की जरुरत है । अनुमंडल में पत्रकार के लिये वे एक सुविधायुक्त भवन निर्माण का पहल करेगे । विधायक ने पत्रकार समुह के बीच इसकी स्पष्ट घोषणा करते हुएं कहा कि वे जल्दी ही इसके निर्माण कार्य को शुरु करायेगे । इसके पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार राय ने नप मुख्य पार्षद ललन राय, बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल, सीओ रविशंकर पाण्डेय, जदयू नेता अभय सिंह मुखिया भोलू सिंह, परमात्मा राय, जेपी सिंह, सोनू सिंह, धर्मवीर सिंह, गोविंद पांडेय एवं जिले के वरिष्ठ राकेश कुमार सिंह, पंकज कुमार, डीएस तोमर, डॉ सुनील प्रसाद, मनोरंजन पाठक, उमेश शर्मा,धनंजय कुमार गोलू, समेत अनुमंडल क्षेत्र समेत कई प्रखंडों के गणमान्य दर्जनों की संख्या में पत्रकारों समेत गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में अनुमंडल पत्रकार संघ के कार्यालय का मंत्रोच्चार के बीच उद्घाटन किया गया ‌।

फागोत्सव से होली के कार्यक्रम का हुआ आगाज

अनुमंडल पत्रकार संघ के फागोत्सव कार्यक्रम से फागोत्सव कार्यक्रम का आगाज हुआ। मशहूर टीवी कलाकार लोक गायक रामेश्वर गोप ने संगीतमय होली गीत से शुभारंभ हुआ। रामेश्वर गोप के होली गीत से जो शमा न बांधी की लोग देर तक होली के रंगे दिखे ।
इस दौरान छपरा, तरैया, अमनौर, पानापुर, मशरक, इसुआपुर, भेल्दी, मकेर, परसा के सभी पत्रकार साथियों को अनुमंडल पत्रकार संघ की तरफ से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। प्रखंड एवं जिला मुख्यालय से आए पत्रकार अतिथियों के स्वागत में भूपेश भीम, अरुण सिंह, अवधेश वर्मा, मनोकामना सिंह, संजीव कुमार, बिपिन मिश्रा, बिक्रम राज रंजन,कामेश्वर सिंह समेत अन्य पत्रकारगण शामिल थे।