सड़क दुर्घटना में घायल रसोईया की पटना में इलाज के दौरान मौत

परवेज अख्तर/सिवान;
दरौंदा. थाना क्षेत्र के मड़सरा निवासी व उत्क्रमित मध्य विद्यालय मड़सरा की रसोइया स्व किताबुद्दीन मियां की पत्नी 42 वर्षीय हामिद बेगम की मंगलवार की रात सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी. इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह रिश्तेदार के घर से लौट रही थी. लौटते समय स्कूल के समीप मोटरसाइकिल से गिर गयी. इलाज के लिए पटना ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात उसकी मौत हो गयी. रसोइया के निधन पर बुधवार को स्कूल में हेडमास्टर रामानंद ठाकुर के नेतृत्व में दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया. शोक सभा में शिक्षिका रीता कुमारी, अमृता कुमारी, निशा कुमारी, खुशबू कुमारी, शिक्षक अरुण दास, अजय साह शामिल थे.




Recent Comments