व्यवसायी हत्या मामले में चार को जेल
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
बसंतपुर (सिवान) : थाना क्षेत्र के मठिया निवासी व्यवसायी अजीत प्रसाद साह की हत्या मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में अनिल कुमार, अशोक साह, धर्मेंद्र साह तथा जितेंद्र साह बताए जाते हैं। ज्ञात हो कि गुरुवार को मठिया निवासी भरत साह का पुत्रअजीत कुमार साह अपनी दुकान से घर लौट रहा था तभी बसंतपुर बर्फ फैक्ट्री के पास उसकी गोली मारकर हत्या
कर दी गई थी। इस मामले में अजीत के पिता भरत साहने अनिल कुमार, अशोक साह, धर्मेंद्र साह तथा जितेंद्र साह समेत 17 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कांड संख्या 353/19 दर्ज कराई थी। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तथा अन्य की गिरफ्तारी के
लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।




Recent Comments