
पटना से संजय विजित्वर- 132,बिहार बार काॅंसिल भवन , पटना में डॉ० सच्चिदानंद सिन्हा की 71वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सर्वप्रथम उनके चित्र पर उपस्थित लोगों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार गुरुदयाल सिंह ने डाॅ० सिन्हा के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहा कि डॉ० सिन्हा के अथक प्रयास की बदौलत बंगाल से बिहार एवं उड़ीसा का निर्माण 1912 ई0 में हुआ था और ऐसे व्यक्तित्व को ‘भारत रत्न’ मिलना चाहिए था जो आज तक उन्हें नहीं मिल सका। इस पुण्यतिथि के अवसर पर उन्होंने बिहार विधान मंडल परिसर में डाॅ0 सच्चिदानंद सिन्हा की आदमकद प्रतिमा बिहार दिवस के अवसर पर स्थापित करने की मांग मुख्यमंत्री से की है।अशोक कुमार श्रीवास्तव (भाजपा समर्थक मंच के प्रदेश अध्यक्ष)ने बिहार सरकार से सिन्हा लाईब्रेरी को केन्द्रीय लाइब्रेरी घोषित करने की मांग रखी।इस क्रम में डॉ० सच्चिदानन्द सिन्हा पुण्यतिथि समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील सिन्हा ने उन्हें आधुनिक भारत तथा बिहार का निर्माता कहते हुए यह आरोप लगाया कि इन्हें वोट बैंक की राजनीति के तहत उपेक्षित किया गया ।इस पुण्यतिथि के अवसर पर नितेश कुमार सिन्हा, अनुराग वर्मा,रवीन्द्र सिंह, प्रशांत शर्मा,रवि शर्मा,अमित अम्वष्ठ, विश्वजीत ये कुमार, मनीषा वर्मा,रीना सिन्हा,अमित कृष्ण संगीता सिंह,प्रयाग श्रीवास्तव,आदित्य सिंह सहित कई अधिवक्ता तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।अन्त में डॉ० सच्चिदानन्द सिन्हा पुण्यतिथि समारोह आयोजन समिति के महासचिव अमिताभ कृष्ण ने आगत अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।




Recent Comments