मढ़ौरा में दो दिवसीय कृषि यंत्र मेला का हुआ शुभारंभ

मढ़ौरा(सारण).किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों से लैस करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा दो दिवसीय कृषि यंत्र मेला का शुभारंभ हुआ.स्थानीय प्रखंड परिसर में मंगलवार कों जिला परिषद अध्यक्षा मीणा अरुण, प्रमुख अनीता देवी व जिला कृषि पदाधिकारी जय राम पाल ने दीप प्रज्वलित कर के कृषि मेला का शुभारंभ किया.

प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया की दो दिवसीय मेला में इस बार किसानों को ट्रैक्टर और हाइड्रोलिक यंत्र की खरीदारी पर सरकार अनुदान नहीं देगी।जबकि रोटाभेटर, पावर तिलर, इलेक्ट्रॉनिक पम्प सेट, डीजल पम्प सेट और सिंचाई पाइप पर सब्सिडी की राशि दी जा रही हैं।किसान खरीदारी के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गयीं हैं। इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी जयराम पाल ने बताया कि किसानों को खेती करने में यंत्र का बढ़ावा देने के लिए जिले के सभी किसान सलाहकारों को व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया है। यंत्र की खरीदारी को इच्छुक किसानों से आन लाइन आवेदन कराने का भी निर्देश पूर्व में ही जारी किया गया है। मेला को सफल बनाने के लिए पंचायतवार लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसान सलाहकारों को किसानों को गाइड करने के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया है ताकि खरीदारी के बाद वे यंत्र का समुचित प्रयोग कर सकें।इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार, कृषि समन्वयक हरी किशोर सिंह, मनोज तिवारी समेत अन्य विभागीय कर्मी मौजूद थे.