नगर पंचायत में नये कार्यपालक ने लिया पदभार, कहा की नगर क्षेंत्र को नगर की सुविधा देना प्राथमिकता

मढ़ौरा(सारण):नगर पंचायत मढ़ौरा में नये कार्यपालक पदाधिकारी कड रूप मे मुकेश कुमार ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया । मुकेश कुमार 56-59 बीपीएससी के अधिकारी है अौर अपने पहली पोस्टींग के रूप मे मढ़ौरा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में पदभार लिया है । पदभार प्राप्त करने के बाद ईओ मुकेश कुमार मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुये कहा कि वे नगर क्षेत्र को सभी शहरी सुविधा मिले इस पर काम करेगे । स्वच्छता अौर साफ सफाई नगर क्षेत्र की प्रथमिक शर्त है जिसमें उच्च मानक स्थापित किये जायेगे । सरकार की प्रमुख योजना सबको शौचालय, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना अौर नली गली को भी गति प्रदान कर तेजी से कार्यो को पूरा किया जायेगा । शहर क्षेत्र में लगाये गये स्ट्रीट लाइट की सुविधा को सुचारू बनाने के लिये प्रथमिकता में काम किया जायेगा । ईओ ने कार्यालय में अपने कार्य दिवस के पहले दिन सभी नप कर्मियो को हिदायद देते हुये समय पर कार्यालय पहुंचने अौर बिना सुचना के कार्यालय से गायब रहने पर सख्त रूप से पाबंदी लगा दी । ईओ से इस रुख से कर्मियो मे हड़कंप जैसी स्थति रही ।
ロसाभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर मढ़ौरा, सारण
नगर पंचायत में नये कार्यपालक ने लिया पदभार, कहा की नगर क्षेंत्र को नगर की सुविधा देना प्राथमिकता




Recent Comments