
मांझी(सारण)। शिक्षक संघर्ष व समन्यवय समिति के तत्वावधान में समान कार्य समान वेतन को लेकर शिक्षकों ने सोमवार को भी स्थानीय बीआरसी पर धरना प्रदर्शन किया। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार काम लेना तो चाहती है मगर शिक्षकों की जायज मांगों के प्रति गंभीर नही दिख रही है। मगर हमारी चट्टानी एकता के आगे सरकार को झुकना ही पड़ेगा। हम एफआईआर व जेल जाने से नही डरने वाले। बिहार सरकार की शिक्षकों के प्रति नकारात्मक व दोहरी नीति नही चलेगी। नियोजित शिक्षकों को भी सरकारी नियमित शिक्षकों की तरह सेवा-शर्त व अन्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। मांगे पूरी होने तक हमारा अनिश्चत कालीन हड़ताल जारी रहेगा। संघर्ष व समन्यवय समिति के जिला सचिव राकेश सिंह आदि ने संबोधित किया। धरना में पप्पू कुमार, राकेश रंजन, मनोज सिंह, भूपेंद्र सिंह, हवलदार मांझी, विजय सिंह, जयप्रकाश सिंह, रशदा सुल्ताना, तनुजा कुमारी, नीलम सिंह, प्रदीप सिंह, जितेंन्द्र साह, पंकज प्रकाश, असरफ अलीआदि सहित कई दर्जन शिक्षक शामिल थे।




Recent Comments